Advertisements
Spread the love

डालसा के तत्वाधान सरायकेला मंडल कारा में हुआ जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन…

सरायकेला Sanjay । स्थानीय मंडल कारा सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 8 मामलों पर विचार किया गया। जिसमें जेल अदालत में 2 मामले का निष्पादन हुआ तथा 2 अभियुक्त मुक्त हुए। दोनों मामले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से निष्पादित हुए।

Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, स्थानीय कारागार अधीक्षक श्रीमति हिमानी प्रिया, न्यायालय के कर्मी, कारागार के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित रहे। जहां उपस्थित बंदियों को विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती मंजू कुमारी ने अपने संबोधन में प्ली बारगेनिंग और फ्री लीगल एड के बारे में बताते हुए कहा कि कैदी जो गरीब है अथवा महिला, अनुसूचित जाति जनजाति के लोग अपने मुकदमे के लड़ने के लिए बिल्कुल नि:शुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?