Advertisements
Spread the love

सरायकेला जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दुगनी में चला

जागरूकता सह जांच अभियान…

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  सरायकेला जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दुगनी पुलिस लाइन के पास जागरूकता सह जांच अभियान चलाया गया.

Advertisements

अभियान का नेतृत्व कर रहे सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने और बड़े भारी वाहनों को नियमानुसार वाहन चलाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है .यह अभियान ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से चलाया गया. जहां बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को फाइंन भी किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर विभाग द्वारा लगातार कई स्थानों पर जांच सह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसमें सड़कों पर चलने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है.

स्कूलों में भी चलेगा अभियान : 

स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र के स्कूलों में अभियान चलाए जाएंगे. सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत वीडियो क्लिप दिखाकर छात्रों को रोड सेफ्टी के महत्व को समझाया जाएगा.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?