Advertisements
Spread the love

मिटेगी दिलों की रंजिशें; डालसा आगामी 29 मई से 14 जून तक जागरूकता पूर्वक मनाएगा…..

“मन का मिलन पखवाड़ा”

गम्हरिया – जगबंधु महतो  । झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण राँची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान “मन का मिलन पखवाड़ा” का आयोजन 29 मई से 14 जून तक किया जाएगा। यह विशेष अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में मध्यस्थता से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, सभी लीगल एड क्लिनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में जन जन तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी लीगल एड क्लिनिक, फ्रंट ऑफिस, तथा व्यवहार न्यायालय मध्यस्थता केन्द्र पर किया जाएगा।

Advertisements

जिसमें आमलोगों को मध्यस्थता के माध्यम से वादों का निष्पादन किए जाने के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विजय कुमार ने अधिक से अधिक लोगों से मन का मिलन पखवाड़ा विशेष अभियान का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस अनूठी पहल के तहत मध्यस्थता में दोनों पक्षों की बात़े पूर्णत: गोपनीय रहती हैं। दोनों पक्ष ही विवाद का समाधान ढूंढते हैं। और पक्षकार ही आपसी सहमति से फैसला तय करते हैं।

जिसमें दोनों पक्षकारों की जीत होती है। प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने बताया कि मन का मिलन पखवाड़ा मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पादन की एक अनूठी पहल है जो आम जनमानस के लिए काफी लाभकारी व कल्याणकारी साबित होगा। इस अभियान को पूर्णतः सफल बनाने के लिए सभी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता में भाग लेने वाले दोनों पक्षकारों की बातें पूर्णतः गोपनीय रहती है।

 

मध्यस्थता में भाग लेना पूर्णतः पक्षकारों की सहमति पर निर्भर है। दोनों पक्ष मिलकर आपसी सहमति से विवाद का समाधान ढूंढते हैं और दोनों के समय, धन और व्यक्तिगत संबंधों की रक्षा होती है। सचिव ने आमलोगों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?