Advertisements
Spread the love

मोटे अनाज के सेवन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरुक…

सरायकेला Sanjay: सरायकेला स्थित महिला महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित स्पेशल कैंप के तहत मंगलवार को अंतिम दिन बाजरा, ज्वार आदि मोटे अनाज के उत्पादन और सेवन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ स्पार्कलीन डेई ने मोटे अनाज के सेवन के फायदे और उनके सकारात्मक गुणों के बारे में सभी को जानकारी दी। महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली के द्वारा गांव के लोगों को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर चंपा पाल, डा. श्वेतलता, चंद्रशेखर राय, प्रेमा नूतन और सभी शिक्षेकत्तर कर्मी इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।

Advertisements

You missed