Spread the love

डीएलएसए द्वारा जिला स्तरीय मल्टी टास्क स्टेकहोल्डर्स के साथ कार्यशाला का किया गया आयोजन . . .

  • सरायकेला – SANJAY

जिला व्यवहार न्यायालय सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिला स्तरीय मल्टीटास्क स्टेकहोल्डर्स के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पुलिस, डॉक्टर, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, एनडीपीएस, जनरल क्रिमिनल केसेस और आगामी 9 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंचे सभी पदाधिकारियों को कानूनी प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार कांति प्रसाद ने बताया कि नालसा न्यू दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला सभी जिला स्तरीय मल्टी टास्क स्टेकहोल्डर्स के साथ आयोजित किया जाएगा। ताकि भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों में नई नियम नियमावली की जानकारी निर्धारित पदाधिकारियों को प्राप्त हो सके। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव कुमार सिन्हा तथा अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित शेखर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राजीव कुमार सिन्हा तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित शेखर ने संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राजीव कुमार सिन्हा ने बच्चों और उनसे जुड़े अन्य कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। तथा उनमें किये गए नए सुधारों के बारे में बताया। और खासकर कार्य के समय जो भी त्रुटियां हो सकती है उनके बारे में उपस्थित लोगों को बताया। अपने संबोधन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अमित शेखर ने पोक्सो एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब इन कानूनों में नए संशोधन किए गए हैं। उन संशोधनों को उपस्थित लोग खासकर पुलिस पदाधिकारी अपने कार्यप्रणाली में प्रयुक्त करें, क्योंकि पोक्सो एक्ट से जुड़े मामले संवेदनशील मामले होते हैं। बेहतर अनुसंधान के लिये उक्त सुधारों को जमीनी स्तर पर लाने को उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। अपने सम्बोधन में एनडीपीएस एक्ट और इससे जुड़े नए संशोधन, उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्णयों तथा आगामी 9 सितंबर को होने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने उपस्थित पदाधिकारियों को बताया।

Advertisements

You missed