
हर्षोल्लास के साथ विद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस . . .
- सरायकेला संजय
उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहल पर पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया। प्रत्येक वर्ष 5 जून को पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का थीम है “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन”।

शिक्षक शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक जैव विघटनीय नहीं होने के कारण पर्यावरण के लिए एक गंभीर खतरा है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम अपने स्तर से प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें। मौके पर स्कूली बच्चों ने ‘चिपको आंदोलन’ की सांकेतिक प्रस्तुति दी तथा पौधरोपण कर उनकी देखरेख की शपथ ली। इस अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार, नूतन रानी, महादेव मुंडा, प्रभा कुमारी, रणवीर महतो, जगन्नाथ प्रधान, श्याम लाल महतो, योगेंद्र महतो, गीता महतो, रेणुका महतो, कांति हाईबुरु तथा भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Related posts:

