Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने आदिम जनजाति परिवारों के बीच बांटे नए पोशाक…


सरायकेला Sanjay । आदिम सांस्कृतिक कला को बचाए रखने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल इचागढ़ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल प्रखंड के बीहड़ क्षेत्र गोरांगकोचा में आदिम जनजाति परिवारों के बीच पहुंचे। जहां परंपरा एवं सांस्कृतिक कला को बचाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने कला सांस्कृतिक टीम को नए पोशाक टी-शर्ट और साड़ी प्रदान किए। मौके पर उन्होंने कहा कि प्राचीन कला एवं संस्कृति हमारी धरोहर है। इसे भावी पीढ़ी के लिए मूल रूप से संरक्षित करके रखना सभी का दायित्व है। इस अवसर पर भूषण मुर्मू, डोमन बास्के, आजाद शेखर माझी, प्रकाश मार्डी, पागा सरदार, शिवराम बास्के, आसाड़ महतो, गदाधर महतो एवं करमचांद सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:

