Spread the love

अनुमंडल कार्यालय सरायकेला सम्मान की जीत: मनोज कुमार चौधरी…

सरायकेला। अनुमंडल कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन होने पर सरायकेला वासियों ने सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को माला पहनाकर स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। सरायकेला वासियों ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में आंदोलन धरना प्रदर्शन और 4 दिनों के अनशन के कारण अनुमंडल कार्यालय सरायकेला में बनना संभव हुआ। साल 2015 में पुराने अनुमंडल कार्यालय के जर्जर होने के बाद नए अनुमंडल कार्यालय बनने की कवायद शुरू हुई। अनुमंडल कार्यालय के लिए बुंडू के आसपास भूमि का चयन कर अनुमंडल कार्यालय बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ। जिसका सरायकेला की जनता के साथ बार एसोसिएशन ने भी काफी विरोध किया। लेकिन जबरन अनुमंडल कार्यालय को शहर से 8 किलोमीटर दूर बनाने पर प्रशासनिक अधिकारी अडिग रहे। नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा दिसंबर 2018 में इसके विरोध में जोरदार मुहिम चलाई गई। धरना प्रदर्शन बाजार बंद लोगों ने किए उसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा जनता की एक ना सुनी गई। अंत में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा 31 जनवरी 2018 को पुराने अनूमंडल कार्यालय के समीप आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की गई। घोषणा के अनुरूप नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी 2 जनवरी 2019 को आमरण अनशन पर बैठ गए। जिला प्रशासन द्वारा चौथे दिन अपर उपायुक्त एवं अंचल अधिकारी के द्वारा लिखित आश्वासन पर जूस पिलाकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी का अनशन तुड़वाया गया। उसके बाद भी जल्द अनुमंडल कार्यालय निर्माण हो इसके लिए नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा उपायुक्त, कोल्हान कमिश्नर एवं विभाग के सचिव से लगातार मुलाकात कर इसको जल्द निर्माण कराने के लिए लगातार प्रयास किया गया। जिसका कारण आज अनुमंडल कार्यालय लगभग बनकर पूरा हो चुका है। आम जनता ने सरायकेला के लिए ऐतिहासिक पल बताया। और नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को माला पहनाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए लड्डू बांटे। बधाई देने में काफी संख्या में सरायकेला की जनता मौजूद रही।

Advertisements

You missed