Advertisements
Spread the love

मनोज कुमार चौधरी बनाए गए रेल मंडल के डीआर यूसीसी

सरायकेला नगर को पहली बार मिला यह सम्मान…..

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, चक्रधरपुर मंडल (दक्षिण पूर्व रेलवे)भारत सरकार का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Advertisements

मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उच्च स्तर की एक ऐसी समिति है जो रेल यात्रियों की आवश्यकताओं के मद्देनज़र सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे को परामर्श देती है। ज्ञात हो की मनोज कुमार चौधरी सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सरायकेला-खरसावां चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष इत्यादि बहुत सारे सामाजिक कार्यों का दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे है।

भाजपा एवं अन्य संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है। साथ ही वो विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आवाज बुलंद करने में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते है। श्री चौधरी ने बताया कि अन्य संगठनों के दायित्व के साथ इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि आम रेल यात्री को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही यात्रियों को किसी भी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन अंतर्गत सीनी, महालीमुरूप, राजखरसावां, बड़ाबांबो के सभी स्टेशनों पर सैनिटरी पैड की व्यवस्था हो। शुद्ध जल, यात्री शेड की व्यवस्था एवं विभिन्न स्टेशनों पर साफ सफाई पर उनका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (दक्षिण पूर्व रेलवे) का सदस्य नियुक्त किये जाने पर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी का आभार प्रकट किया। मनोज कुमार चौधरी को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति( दक्षिण पूर्व रेल) का सदस्य नियुक्त किये जाने पर सरायकेला की जनता व भाजपा कार्यकर्ता एंव युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया हैं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?