Advertisements
Spread the love

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति किया

गया जागरूक….

सरायकेला। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जिले के चौका चौक एवं चांडिल रेलवे स्टेशन के पास में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

Advertisements

इस कार्यक्रम के तहत लोगों को सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, ओवरलोडिंग नहीं करने, ड्रंक एंड ड्राइव नहीं करने जैसे नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य द्वारा ड्राइविंग करते समय उक्त सभी नियमों का पालन करने के सुझाव दिए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शाया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग जानलेवा हो सकता है। इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने के लिए भी पहल किया गया।

बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करके उनकी जान बचाया जा सकता है। झारखंड सरकार ऐसे लोगों को गुड सिटीजन मानती है। हिट एंड रन जैसे मामलों में परिवार को परिवहन कार्यालय के जरिए मुआवजा की प्रक्रियाओं के विषय में भी जानकारी दी गई।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?