Advertisements
Spread the love

सरायकेला में बम फटने से दो बच्चे झुलसे, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज…

(सरायकेला, योगेश पाण्डे)- सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना के दायरे में आने वाले  मांझी टोला निर्मल नगर में सुतली बम फटने से 2 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं. दोनों बच्चों  को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 15 निर्मल नगर के एक मकान में रहने वाले किराएदार का बच्चा शौच के लिए बाहर गया हुआ था.

Advertisements

इस दौरान उसे सुतली में लपेटा हुआ संदिग्ध सामान मिला, जिसे बच्चे ने घर ले आया । पत्थर से कुचलने  के दौरान वह ब्लास्ट हो गया, जिसमें दोनों बच्चे घायल हो गए. हालांकि, मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई, और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया.  थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया, कि मकान को सील कर दिया गया है. फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है. मामले की जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि आखिर ये कैसे हुआ और सुतली बम किसने रखा था ?

 

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित