Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के सफल संचालन को लेकर सरायकेला खरसावां पहुंचे

प्रधान आयुक्त एवं डीआईजी…..

उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय

पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का किया

समीक्षा….

सरायकेला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार एवं कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस चांडिल पहुँचे। जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत )सह उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आंनद प्रकाश, उप विकास आयुक्त, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर सरायकेला-खरसावां जिले मे पंचायत चुनाव के दो चरण हेतु अब तक किए गए तैयारियो का समीक्षा किया गया।

Advertisements

बताते चले की पीपीटी के माध्यम से जिले मे पहले एवं दूसरे चरण को लेकर अब तक किए गये सभी तैयारियों के बारे मे उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह के द्वारा बिंदुवार जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि पहले चरण हेतु नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सोमवार से स्कूटनी का कार्य किया जा रहा है। वही दूसरे चरण हेतु नामांकन सोमवार से प्रारंभ हो गई है। बताया गया कि पहले चरण का मतदान 14 मई को है। और दूसरे चरण की मतदान 24 मई को है।

जिसके लिए समुचित स्टाफ की प्रतिनियुक्ति कर ली गई है। और प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान दोनों चरणों के लिए वाहन की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम तथा अनुमंडलवार बूथ कैटेगरी, वलानीबले बूथ समेत विधि व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की गई। इस दौरान मनोज कुमार शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने तथा सभी RO एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से निरिक्षण करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि वैसे आर्म्स लाइसेंस धारी जो कैंडिडेट है या उनके परिवार में कोई कैंडिडेट हैं उनके आर्म्स जमा करा लिया जाए।

वही उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बारे में चर्चा करते हुए अति संवेदनशील होकर पूरी तैयारियों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य योजना निर्धारित करते हुए आवश्यकतानुसार बदलाव कर शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक अच्छे वातावरण में चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों का आपसी तालमेल होना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि सभी अपनी कड़ी मेहनत करते हुए इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराएंगे।

बैठक के पश्चात कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, DIG कोल्हान अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से पहले चरण हेतु चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज चांडिल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड वार बनाए गए विभिन्न कमरों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisements

You missed