Advertisements
Spread the love

कदमा में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या किया

परिजन ने कदमा पुलिस पर लगाया आरोप पिटाई से आहत

होकर किया आत्महत्या ……

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 1 के रहने वाले राहुल कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक आईडीबीआई बैंक में कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौट रहा था.

Advertisements

इसी बीच कदमा थाना पुलिस ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. जिसके बाद युवक ने घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक अविवाहित था. बताया जा रहा है कि उसके साथ तीन युवकों ने शराब पी थी. एक पुलिस की हिरासत में है, जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. ऐसी संभावना जताई जा रही है, कि युवक ने पुलिस की पिटाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली है.

फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. घटना के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. वही पड़ोसियों की अगर मानें तो युवक बेहद ही शालीन और मृदुभाषी था. किसी से भी उसका कोई विवाद नहीं था. युवक ने आत्महत्या क्यों की यह जांच का विषय है.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?