Advertisements
Spread the love

हेंसल में वट वृक्ष की परिक्रमा कर सुहागिन महिलाओं ने पति की

लंबी उम्र की कामना की

जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखती है। इस दिन भगवान विष्णु और वट वृक्ष की पूजा करने से ना सिर्फ पति को दीर्घायु मिलती है बल्कि घर में सुख शांति भी बनी रहती है। वहीं सोमवार को वट सावित्री व्रत के मौके पर राजनगर प्रखंड के हेंसल में भी सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष में पूजा अर्चना एवं परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और घर मे सुख शान्ति बने रहने का आर्शीवाद लिया।

Advertisements