Advertisements
Spread the love

राजबांध पानीछतर में ग्राम देवता की वार्षिक पूजा कर मांगी गई

खुशहाली।

सरायकेला। सरायकेला के राजबांध पानीछतर स्थित ग्राम स्थान पर वार्षिक ग्राम पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें पुजारी मोहन कारवां द्वारा ग्राम देवता का आह्वान कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर ग्राम क्षेत्र के सभी पुरुष एवं महिलाओं ने ग्राम स्थान पर एकत्रित होकर ग्राम क्षेत्र के महामारी से सुरक्षा और सुख शांति एवं समृद्धि तथा क्षेत्र एवं विश्व की कोरोना से मुक्ति के लिए सामूहिक रूप से मंगल प्रार्थना की गई। मान्यता है कि संक्रांति के अवसर पर ग्राम देवता की वार्षिक पूजा से क्षेत्र में महामारी एवं शोक का प्रकोप नहीं होता है। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष संजू मुखी सहित दीपक मुखी, सुनील मुखी, रमेश मुखी एवं प्रदीप मुखी और अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed