Advertisements
Spread the love

टाउन हॉल सरायकेला मे परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का हुआ

आयोजन; मंत्री चम्पाई सोरेन ने दर्जनों लाभुकों के बीच किया

परिसम्पातियों का वितरण।

सभी वर्ग एवं समाज के विकास के लिए सरकार संकल्पकृत; किसानो के आय में वृद्धि एवं

शत प्रीतिशत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ना सरकार का

लक्ष्य: मंत्री चंपाई सोरेन।

सरायकेला। टाउन हॉल सरायकेला में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा परिसम्पति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री -सह- सरायकेला विधायक चम्पाई सोरेन एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को मिले: उपायुक्त
उक्त कार्यक्रम को उपायुक्त अरवा राजकमल ने सम्बोधित करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। वहीं उपायुक्त ने कहा कि सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों में चुनाव के वृहद कार्य के कारण सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं मिल पाया। उन सभी योजनाओं का लाभ प्रति व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने बताया कि 23 जून को प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर केसीसी कार्ड का वितरण भी किया जाना है। जिसके अंतर्गत सभी लाभुकों को लाभ दिया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण विभाग कृषि अंतर्गत तथा पशुपालन एवं सभी दिव्यांगजनों को आज के उक्त कार्यक्रम में परिसंपत्ति का वितरण किया जा रहा है। एवं वृद्धा पेंशन तथा विधवा पेंशन जैसे योजना का भी लाभ दिया जायेगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय के समीप अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 100 बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा GAIL द्वारा सदर अस्पताल में 06 आईसीयू बेड का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसकी मदद से भविष्य में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लोगों को दूसरी जगह जाने की आवश्यकता ना पड़े।

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले, अपने आस-पास के लोगो को भी जागरूक करे ताकि अधिक से अधिक परिवार को योजनाओं का लाभ मिल सके: मंत्री चंपाई सोरेन
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सभी युवाओं तथा आमजनों को हर योजना से अच्छादित करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सभी सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएं। जिस प्रकार ग्रामीण स्तर पर SHG ग्रुप का निर्माण कर सभी महिलाएं अपने कौशल का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार के कार्यों के द्वारा अपने परिवार में आमदनी का स्रोत बनी हुई है, यह काफी सराहनीय है। साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र मे, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, रोजगार तथा सिंचाई के क्षेत्र में सभी प्रकार की योजना का शुरूआत किया गया है। जिससे सभी पात्र लाभूक लाभ ले सकते है। साथ ही आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिससे विभिन्न प्रकार की योजना का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में हमारे राज्य मे क़ृषि दर काफी कम था। उनके लिए पाइप लाइन की व्यवस्था एवं विभिन्न योजनाओं का संचालन कर किसानों की आमदनी में वृद्धि लाई जा रही है। वही चिकित्सा के क्षेत्र में भी विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधा जिले में उपलब्ध कराया जा सके। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया। इस दौरान मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने स्वस्थ सुविधाएं और सुदृढ करने के उदेश्य से विधायक मद से सिविल सर्जन को एक एम्बुलेंस प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जिले मे स्वास्थ्य सुविधाए और बेहतर होगा। जिसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।

You missed

राजनगर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा…