Advertisements
Spread the love

कुकडू के विकास कार्य से पहले में भ्रष्टाचारियों से मुक्त करना

ही मूल उद्देश……. सुनिल महतो

सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत चांडिल अनुमंडल में प्रथम चरण में चुनाव होना है । जिसकी तैयारी पुरी की जा चुकी है । नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को कुकड़ू भाग 3 जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी मधुश्री महतो ने अपना नामांकन दाखिल किया।

Advertisements

सैकड़ो समर्थकों के साथ पहुंची मधुश्री महतो ने नामांकन के पश्चात पत्रकारों को कहा कि पीछले जिला परिषद् के कार्यकाल में विकास नहीं हुआ । जिस कारण जनता नकार रही है । वही मधुश्री ने कहा की जनता अपना मत देती है तो क्षेत्र में शिक्षा और युवाओं के रोजगार पर पहल करेंगी ।

वही झारखण्ड आन्दोलनकारी सुनिल महतो ने कहा की क्षेत्र में पदाधिकारी भ्रष्टाचार से लिप्त है क्षेत्र को भ्रष्ट लोगों से मुक्त करना मुख्य उद्देश रहेगा । श्री महतो ने बताय की क्षेत्र के जनता का भरोसा प्राप्त है । विकास व समाज के अंतिम वर्ग के लोगो तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। पिछले 5 सालों में जो विकास कार्य नही हुआ है उन अधूरे विकास कार्याे को पूरा करना लक्ष्य रहेगा ।

You missed