Spread the love

भूमिज मुंडा समाज ने भगवान बिरसा को दी श्रद्वांजलि।

सरायकेला: सरायेकला के सीनी मोड़ में आदिवासी भूमि मुंडा समाज के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा का 122 वां शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर समाज के वरीय लोगो द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्वांजलि अर्पित की। समाज के लोगो ने कहा झारखंड बना परंतु झारखंडियों को उनका अधिकार नहीं मिला है। भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सब को एक बार फिर से उलगुलान करना होगा। बताया गया भगवान बिरसा के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर मिलु सरदार,लक्ष्मी सरदार,दीनबंधु सरदार, विमल सरदार,दिवाकर सरदार,विष्णु बानरा,रंजीत सरदार,लोचन सरदार,रामू सरदार,बुलु सरदार,नवीन सरदार व साधु सरदार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed