Advertisements

राजखरसावां रेलवे स्टेशन ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत…
खरसावां : अजय महतो
चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पोल संख्या 291/28-30 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.घटना रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे आस-पास की है.इधर सूचना मिलते ही जीआरपीएफ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा किया.
वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया.राज खरसावां के जीआरपीएफ प्रभारी कृष्णा बैठा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.मृतक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है.वही मृतक का दोनों पर कटा हुआ है.जिसका उम्र लगभग 45 वर्ष आसपास है.जीआरपी पुलिस ने यूडी मामला दर्ज कर लिया है.
