Spread the love

भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाली जन आक्रोश रैली, ढाई किलोमीटर पदयात्रा

कर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र…

सरायकेला Sanjay । झारखंड भर में फैले हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार, खनिज पदार्थों जैसे बालू की लूट, गिरती हुई कानून व्यवस्था जैसे ब्राउन शुगर की बिक्री पर अंकुश नही लगना, महिलाओं की सुरक्षा, ईचा डैम पर सरकार का रवैया, पुलिस हिरासत में आदिवासी युवक मोहन मुर्मू की मौत जैसे मुद्दों को लेकर जिला भाजपा के द्वारा विशाल जनाक्रोश रैली सह महाधरना प्रदर्शन किया गया। इसे लेकर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सरायकेला गेस्ट हाउस मैदान में एकत्रित हुए। और वहां से कतारबद्ध होकर जुलुस के रूप में हेमंत सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए ढाई किलोमीटर पदयात्रा कर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां जुलूस, धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक्ताओं ने सरकार के निक्कमेपन और स्थानीय समस्याओं पर अपनी बातें रखी। भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव, गणेश महाली, उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव और मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सभा को संबोधित किया।

Advertisements
Advertisements


अंत में भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में प्रदेश के राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से सरकार के खिलाफ 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि राज्य में बढ़ रहे महिलाओं पर बलात्कार की घटनाओं एवं हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए विधि व्यवस्था दुरुस्त किया। जल जंगल जमीन का नारा देने वाली सरकार में राजस्व की भारी क्षति कर रहे बालू तस्करी को अविलंब रोका जाए। प्रखंड स्तर से लेकर सरकार की शीर्ष तक व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। नक्सली घटनाओं परंतु लगाया जाए। राज्य में बिजली और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। तुष्टिकरण की नीति के तहत समुदाय विशेष के लोगों को लाभ पहुंचाना बंद किया जाए।

बीते 2 नवंबर को सरायकेला थाना के हाजत में नाबालिग आदिवासी मोहन मुर्मू की आत्महत्या की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। जिले में फैले ड्रग्स की कारोबार पर अविलंब नकेल कसा जाए। भू माफियाओं द्वारा वन विभाग की जमीन को प्लॉटिंग कर बेचने के कारोबार पर अविलंब रोक लगाई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों के निर्माण की गति तेज की जाए। हिंदू धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे पथराव जैसी घटना पर अविलंब रोक लगाई जाए। महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जिला पधाधिकारियो, जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों और जिला के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, सोहन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You missed