Advertisements
Spread the love

चार दिनों से लापता वृद्ध का सड़ा गला मिला शव,

हाथी के कुचलने से हुई मौत……

सरायकेला: कांड्रा थाना अंतर्गत बैजनाथपुर के आमसोंगा जंगल में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा गला शव बरामद किया गया है. बुजुर्ग की पहचान कांड्रा के रतनपुर निवासी सहदेव मंडल उर्फ डोंगा मंडल के रूप में हुई है. बुजुर्ग की मौत हाथी के कुचलने से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार डोंगा मंडल मंगलवार की सुबह तकरीबन 8 बजे लकड़ी लाने के लिए आमसोगा जंगल गए थे तभी से वे घर नही लौटे. उनके घर वापस नहीं आने पर लोग उन्हें ढूंढने के लिए जंगल भी गए थे।

Advertisements

लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया. जिसकी गुमशुदगी की शिकायत कांड्रा थाने में दर्ज कराई गई थी. शुक्रवार की सुबह कुछ लोग जंगल जा रहे थे तो उन्हें एक जगह पर मृतक बुजुर्ग के चप्पल और लूंगी फेका हुआ मिला. उसी के आसपास बुजुर्ग का सड़ा गला शव भी मिला. शव के चारों ओर हाथी के पांव के निशान भी पाए गए। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जंगली हाथी ने ही बुजुर्ग की जान ली है. गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची कांड्रा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा दिया है.

नव निर्वाचित जिला परिषद के रिश्ते में जीजा थे :

डोंगा मंडल हाथी के हमले में मारे गए बुजुर्ग डोंगा मंडल गम्हरिया भाग 13 से नव निर्वाचित जिला परिषद शंभू मंडल के रिश्ते में जीजा लगते थे.