Advertisements
Spread the love

गोली देने में देर – बदले में  गोली, मेडिकल संचालक

बाल-बाल बचे, शराबीयों ने चलाई थी गोली …..

आदित्यपुर – सुरक्षा का दम भरेने वाले आदित्यपुर थाना प्रभारी अपराध पर लगाम लगाने में असक्षम है । क्षेत्र में नशाखोरी और अपराधी खुले आम शिरकत कर रही है ऐसे में आम जन और व्यपारी वर्ग दहसत में है । अबतक की हत्या की घटनाओं में अपराधी खुले आम अवैध हथियार के साथ अपराध कर रहे है और जगह-जगह पर गोली चलाने और खुलेआम अपराध हो रही पर मुख्यअपराधी पुलिस के गिरफ्त से बहार है ।

Advertisements

ऐसे ही घटना बीते रात की है सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात फिर से गोली चालन की घटना को अंजाम दिया है. जहां गम्हरिया स्थित लाल विंडिंग के आसपास कृष्णा मेडिकल हॉल के संचालक पर पांच- छह की संख्या में आये युवकों ने 2 गोली चलाई । हलांकि गोली निशाने पर नही थी जिस करण दुकानदार बाब-बाल बचे। संचालक ने बताय की आरोपी बच्चे की डिसेंट्री का दवाई मांगा.

इस दौरान वे हल्ला करने लगे. दवा लेने के बाद बाहर निकलकर एक युवक ने गोली चला दी. . गोली चालन की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई लोग इधर-उधर भागने लगे. मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से भागने में सफल रहे हैं. वही बताया जा रहा है कि सभी आरोपी गम्हरिया थाना के शंकरपुर निवासी है । जिससे रात को ही नशे के हालात में हथियार और गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है । फिलहाल पुलिस मामले की पुछताछ कर रही है . बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध करोवार और अपराधी दोनों ही बेलगाम े हैं. हत्या और गोली चालन की घटनाओं से क्षेत्र के लोग डरे सहमे हैं. अपराध पर दम भरने वाले थाना प्रभारी अपराध पर लगाम लगाने में असक्षम दिख रहे है ।