Advertisements
Spread the love

फर्स्ट एड का प्रशिक्षण प्राप्त किए प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण

पत्र का हुआ वितरण…..

सरायकेला। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां के तत्वाधान बीते दिनों बीएपीएल गम्हरिया में आयोजित किए गए फर्स्ट ऐड के प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इसके तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी ने सभी सफल प्रशिक्षण प्राप्त किए 25 प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को मौके पर शुभकामना देते हुए कहा कि इमरजेंसी की स्थिति में फर्स्ट ऐड सेवा देकर मानव सेवा का कार्य सभी करें।