Advertisements
Spread the love

सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय

बैठक हुई परिसदन में…….

सरायकेला। सरायकेला स्थित सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सदस्यता अभियान को लेकर की गई। कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कू की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में डिजिटल मेंबरशिप के लिए एवं मैनुअल सदस्यता अभियान के लिए जिला सदस्यता प्रभारी सन्नी टोप्पो एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद ने अपने विचार रखे।

Advertisements

बैठक में विधानसभा प्रभारीवार इचागढ़ विधान सभा के ज्योतिष यादव, खरसावां विधानसभा के लालटू महतो एवं सरायकेला विधानसभा के नीतीमा बारी ने भी बारी बारी से अपने विचार रखें। बैठक में प्रत्येक प्रखंड में 5-5 चीफ इन्डोलर, प्रत्येक इन्डोलर को 20-20 बूथ का जिम्मेवारी सौंपा गया। प्रत्येक बूथ में एक पुरुष एवं एक महिला को रखा गया। चीफ इन्डोलर भी अपने से दो-दो व्यक्ति को प्रति बूथ इन्डोलर बना सकते हैं। बताया गया कि मोबाइल से सदस्य बनाना बहुत ही आसान है।

कॉन्ग्रेस पार्टी ने ऐप बनाकर कांग्रेस जनों के बीच लिंक मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भेजा जा रहा है। कॉन्ग्रेस पार्टी मेंबरशिप नाम के इस ऐप द्वारा नए सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही सभी मोर्चा एवं संबंधित प्रकोष्ठ को भी ऐप से जुड़ना है। जिससे अपने अपने वोटर कार्ड का नंबर देकर पार्टी का सदस्य बन सकते हैं।

बैठक में बलभद्र महतो, शंकर लोआदा, गुणाधर महतो, मनोज महतो, जमील अशरफ बब्बन, फुलकांत झा, जगदीश नारायण चौबे, ब्रजेश सिंह, कैलाश महतो एवं शिवा दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित