Spread the love

शिक्षक संघ में इचागढ़ विधायक सविता महतो को सौंपा 4

सूत्री मांग पत्र…

सरायकेला Sanjay । अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता तथा जिला महासचिव मानिक प्रसाद सिंह के नेतृत्व में संघ के सरायकेला जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल प्रस्तावित द्वितीय चरण के आंदोलन के तहत मंगलवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक सबिता महतो से मिलकर 4 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर वार्ता किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता ने विधायक को स्पष्ट शब्दों में कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद भी अगर मुख्यमंत्री की ओर से समस्या के सकारात्मक समाधान की पहल नहीं की जाती है तो मजबूरन प्रदेश भर के हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता कहे जाने वाले शिक्षक सड़क पर उतर कर मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। सरकारी उदासीनता से आक्रोशित शिक्षक सरकार के विरुद्ध नकारात्मक नारेबाजी कर भड़ास निकालने की अंदेशा भी बनी रहेगी। लोकप्रिय कहे जाने वाली सरकार के नकारात्मक छवि का मीडिया में जोर शोर से प्रचारित प्रसारित होगी।

इसलिए सत्ताधारी विधायक होने के नाते मुख्यमंत्री घेराव के पुर्व मुख्यमंत्री के साथ संगठन के प्रदेश इकाई का सकारात्मक वार्ता की पहल करने की अनुरोध उनसे की गई। ताकि व्यापक शिक्षाहित में समस्या का सम्मानजनक हल निकल सकें। विधायक की ओर से शत प्रतिशत सकारात्मक प्रयास की आश्वासन दी गई। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सुदामा मांझी, बुद्धेश्वर साहू, अमर उरांव, हेमंत मार्डी, सलिल कुमार, विनोद कुमार, शीला झां, अनीता झां, रूबी तरन्नुम, अरुण प्रसाद बर्मन, मोहम्मद शमीम अंसारी, हरप्रसाद मुर्मू, संजय कुमार श्रीवास्तव प्रदीप कुमार मुंडा, आशीष कुमार मंडल, संजीव कुमार,संजय गुप्ता, प्यारेलाल सिंह, ठाकुर दास उरांव,चन्दर शेखर बेरा ,बाबुराम महली, हरि सिंह सरदार ,कपिलेश्वर मिश्रा सहित सैकड़ों सक्रिय शिक्षक सम्मिलित रहें।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

रांची : पूर्व सीएम चंपाई ने धर्मांतरण एवं घुसपैठियों के खिलाफ बिगुल फूंका…