Advertisements
Spread the love

सीनी में ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलने से गुड्स गार्ड की मौत।

सरायकेला: चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सीनी रेलवे स्टेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर घर वापस लौट रहे गुड्स गार्ड 47 वर्षीय वी मुरलीधर राव की ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरने से मौत हो गई।

Advertisements

घटना सोमवार को सीनी रेलवे प्लेटफार्म संख्या तीन में घटी है। घटना के संबंध में सीनी जीआरपीएफ ओपी प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि मुरलीधर ओडिशा के खुर्दा रोड जेटनी नगर का रहने वाला था। वह सीनी जोनल प्रशिक्षण संस्थान में रेलवे गार्ड का रिफ्रेश प्रशिक्षण लेने सीनी आया था। ओपी प्रभारी ने बताया कि मुरलीधर 13 दिन का रिफ्रेश प्रशिक्षण प्राप्त कर सोमवार को उत्कल एक्सप्रेस से घर वापस लौट रहा था। लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरने से वह ट्रेन के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया है।

You missed