Advertisements
Spread the love

नवनिर्वाचित जिप सदस्य शंभू मंडल ने क्षेत्र का किया रेंडम दौरा,

मिला जनता का भरपूर प्यार…..

सरायकेला। गम्हरिया प्रखंड के भाग 13 से नव निर्वाचित हुए जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने क्षेत्र का रेंडम दौरा कर क्षेत्र की जनता धन्यवाद किया। मौके पर उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और उन्होंने जनता के बीच में जाकर जो जनता से वादा किया है,

Advertisements

उसे हर हाल में निभाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही दौरे के क्रम में जिप सदस्य शंभू मंडल राम बाबा आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम प्रमुख मृत्युंजय बाबा से मिलते हुए उनका आशीर्वाद लिया। और आश्रम में मत्था टेकते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की। मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल सहित दर्जनों की संख्या में उनके समर्थक उनके साथ रहे।

You missed