Advertisements
Spread the love

एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, थाईलैंड और सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Advertisements

राँची/ नामकुम । एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ए आई टी), थाईलैंड और सरला बिरला विश्वविद्यालय एसबीयू रांची के बीच एकेडमिक समझौता (ए♦म ओ यू ) किया गया है। सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन के नेतृत्व में 17 जून, 2025 को एआइटी, बैंकॉक के कॉन्फ्रेंस हॉल में इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता, नये रिसर्च और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में काम किया जायेगा। समझौते पर एआईटी के उपाध्यक्ष एकेडमिक एंड रिसर्च प्रो मनुकित पर्निचकुन व एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने हस्ताक्षर किया। मौके पर एआईटी के कार्यकारी निदेशक प्रो नितिन के. त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय मामलों की विभाग की निदेशक डॉ सुमना श्रेष्ठ तथा एआईटी थाईलैंड से अन्य डीन भी उपस्थित थे। एसबीयू की ओर से डीन डॉ. संदीप कुमार, डीन अजय कुमार, डॉ. बी. समंता, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ रिया मुखर्जी, डॉ. मीता वर्मा, स्वेता कुमारी, डॉ. उत्सव विशाल, डॉ. सागर साड़ंगी और डॉ. अभिषेक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह एमओयू छात्रों एवं शिक्षकों के अकादमिक आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, उद्यमिता विकास एवं क्षमता निर्माण जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगा। प्रो. सी. जगनाथन ने उम्मीद जताई कि इस भागीदारी से दोनों विश्वविद्यालयों को निकट भविष्य में परस्पर विकास के अलावा शोधपरक जानकारियां एवं नवीनतम उपलब्धियां हासिल हो सकेंगी।

समझौते पर एआईटी के प्रेसिडेंट प्रो पै- ची ली और एसबीयू की कुलाधिपति जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बी. के. दलान, बोओजी मेंबर अनंत जाटिया, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

 

You missed