
विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को दी गई
कानूनी जानकारी।
सरायकेला: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को सरायकेला अंचल के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाबीरा के लीगल लिटरेसी क्लब में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी दी गयी। छात्र छात्राओं को अपने अधिकार के प्रति जागरुक करते हुए हमेशा सजग रहने की बात कही गयी। बताया गया स्कूल के किसी वर्ग के छात्र छात्रा अगर अनाथ हो तो उन छात्र छात्राओं को स्पॉन्शरशिप योजना का लाभ मिलेगा। जिसके तहत एक बच्चा को प्रतिमाह 4 हजार रुपया दिया जाता है। ताकि बच्चा का पठन पाठन के साथ बेहतर लालन पालन हो सके। स्कूल के सभी छात्र छात्राओ को पढ़ाई के प्रति जागरूक होने की अपील की गयी। बताया गया कि किसी तरह की कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ एवं किसी प्रकार की समस्या पर डीएलएसए की पीएलवी से संपर्क कर सकते है। मौके पर डीएलएसए के पीएलवी सत्यनारायण महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।


