Advertisements
Spread the love

डायन प्रताड़ना से हुई प्रताड़ित ;-

पद्मश्री छुटनी महतो ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर बसाया घर संसार…..

सरायकेला। जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरुम बुरुडीह गांव निवासी सारथी महतो को वर्ष 2020 में डायन कह कर घर से निकाल दिया गया था। एवं हमेशा जान से मारने की धमकी दिया जाता था। हर समय कुछ ना कुछ क्षति पहुंचाया जाता था। बीते 26 तारीख को उसका घर में आग लगा दिया गया था। आग से घर का सारा सामान एवं घर जल गया है।

Advertisements

इसी दरमियान पद्मश्री छूटनी महतो ने नीमडीह थाना प्रभारी अमित गुप्ता को लेकर पीड़िता के गांव घर जांच पर गयी। जिसमें द्वितीय पक्ष को बुलाया गया। और द्वितीय पक्ष ने अपनी गलती को स्वीकारते हुए प्रथम पक्ष के सामने माफी मांगी। एवं ग्रामीणों के सामने समझौता पत्र बनाया गया। समझौता पत्र में द्वितीय पक्ष ने कहा कि भविष्य में कभी इस तरह का डायन भूत का आरोप लगाकर प्रताड़ित नहीं करूंगा। आज से हम लोग सभी अपना गांव घर में मिलजुल कर रहेंगे। समझौता पत्र पर दोनों पक्षों ने अपना-अपना हस्ताक्षर किया। ग्रामीणों ने गवाह पर हस्ताक्षर किया।