Spread the love

कुचाई के रूगुडीह पंचायत के लिए प्रतिमा देवी व गोमियाडीह पंचायत

के लिए मंगल सिंह मुंडा ने मुखिया पद के लिए किया नामाकंन….

सरायकेला। कुचाई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के पांचवे दिन 14 मुखिया प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शुक्रवार को कुचाई प्रखण्ड मुख्यालय में पहुंचकर रूगुडीह पंचायत से दलबल के साथ मुखिया पद के लिए प्रतिमा देवी एवं गोमियाडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए मंगल सिंह मुंडा ने नामाकंन किया।

नामांकन के दौरान प्रतिमा देवी ने कहा कि रूगुडीह पंचायत के लोगों के लिए विशेषकर वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन पीएम आवास व राशन कार्ड के साथ सरकारी लाभ से वंचित लोगों को विकास के साथ सरकारी लाभ दिलाना मेरी विशेष प्राथमिकता रहेगा वहींं मंगल सिंह मुंडा ने कहा कि गोमियाडीह पंचायत के जनता के लिए जल जंगल जमीन सड़क बिजली स्वास्थ्य शिक्षा व गरीबों की विकास के साथ प्रत्येक जनता की सुख दुख में खड़ा होना मेरा विशेष प्राथमिकता रहेगा इसके अलावे छोटासेगोई पंचायत से छवि रानी सोय,सुनीता पुरती,फुलमनी सोय,गोमेयाडीह पंचायत से शम्भू सिंह मुंड़ा,लखीन्द्र कुमार पातर,पोंडाकाटा पंचायत से शांती पुरती,मीनी हेम्ब्रम,मरागंहातु पंचायत से रविन्द्र सिंह सोय,मांगता हेम्ब्रम,बारूहातु पंचायत से रेखा मुनी उरावं तथा बंदोलोहर पंचायत से राजमोहन गुन्दुवा ने तामझाम के साथ नामाकंन किया। जिसमें मुखिया पद के लिए सात-सात पुरूष और महिला प्रत्याशी शामिल है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामाकंन के पांचवे दिन विभिन्न पंचायतों के मुखिया पद के लिए नामाकंन के दुसरे दिन 7 लोगों ने नामाकंन पत्र खरीदा। जबकि कुचाई के विभिन्न वार्डा से तीन प्रत्याशियों ने परचा भरा। वही जबकि कुचाई के 129 वाडो में 40 लोगो ने पत्रों खरीदा।

Advertisements

You missed