Spread the love

राजनगर पहला दिन मुखिया के 22 एवं वार्ड सदस्य

के 9 नामांकन पत्र बिके, नामांकन शून्य…..

सरायकेला: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव- 2022 तीसरे चरण के लिए सोमवार को राजनगर प्रखंड में निर्वाचन सम्बन्धी सूचना प्रकाशित की गई। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ डांगुर कोड़ा एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ धनंजय कुमार ने थाना प्रभारी चंदन कुमार यादव एवं बीईईओ सुनील कुमार केशरी की उपस्थिति में निर्वाचन सम्बन्धी सूचना प्रखंड मुख्यालय के गेट पर चस्पा किया।

इसके उपरांत मुखिया एवं वार्ड सदस्य के लिए लड़ने वाले इच्छुक लोगों ने नामांकन पत्र खरीदना शुरू किया। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए वार्ड एवं मुखिया पद के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गए हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ डांगुर कोड़ा एवं मुखिया के लिए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ धनंजय कुमार अधिकृत किये गए हैं। पहला दिन मुखिया पद के लिए 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी तरह वार्ड के लिए कुल 09 नामांकन पत्र बिके।

पहला दिन मुखिया एवं वार्ड के लिए नामांकन शून्य रहा। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ डांगुर कोड़ा एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ धनंजय कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रखंड सह अंचल मुख्यालय से सौ मीटर दूरी तक चारों ओर बैरिकेड लगा दिया गया है। सीसीटीवी से आने जाने वालों की निगरानी रखी जा रही है।

मुख्यालय के आसपास धारा 144 लागू है। इस परिधि के भीतर किसी को भी अवैध जमावड़ा लगाने की अनुमति नहीं है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रही है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग

जमशेदपुर : मैईया सम्मान योजना‌ झामुमो के लिए गले की हड्डी बनी क्या ?

जमशेदपुर : जिला स्तरीय चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन…