Spread the love

कांग्रेस के जिला स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय ..

कहा…..इस केंद्र सरकार के राज में महंगाई नहीं पॉकेटमारी हो

रही है आम जनता की….

सरायकेला। जिला कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान सरायकेला स्थित टाउन हॉल में जिला स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित उक्त संवाद कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठन, समस्या और भावी संघर्ष पर विचार विमर्श किया गया।

साथ ही पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए रांची लोकसभा सीट के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय ने सभी स्तरों पर जिले में संगठन का हाल जाना। मौके पर उन्होंने कहा कि जिले सहित राज्यभर में संगठन को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि संगठन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है।

लेकिन सरकारी अफसरों का पुराना रवैया जारी है। जिसके लिए जल्द ही संघर्ष के कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई शब्द अब छोटी हो गई है। और सुबह, दोपहर और शाम लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता की पॉकेटमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के डिक्शनरी से बेरोजगारी शब्द खत्म हो चुका है। पिछले सात-आठ सालों में उन्होंने एक को भी रोजगार देने का काम नहीं किया है। इसके अलावा जमीन आकाश और पाताल सभी पूरे देश की संपत्ति को बेचने का काम केंद्र सरकार कर रही है।

इससे संघर्ष के लिए उन्होंने सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी आरक्षण की 110% समर्थक है। और यह कांग्रेस के एजेंडे में भी शामिल है। जिसे लागू किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान खरसावां प्रखंड के दिनेश कुमार, जगबंधु महतो, सुरेश महतो, राजू तांती, अभी कैवर्त, शिवा होनहागा, घासीराम मुंडा, गंभीर महतो, कुंदन मोदी, सोमरा मोदी, चंद्रमोहन मोदी, सुरेंद्र महतो, पिंटू लोहार एवं चौका के सुखदेव महतो ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम के समन्वयक रियाजुद्दीन खान सहित प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू, केपी तिवारी, नित्य शंकर महतो, मोहम्मद मोहसिन आलम, विशु हेंब्रोम, अजय सिंह, शोभारानी महतो, मोहम्मद सरवर आलम, फुल कांत झा, राज बागची, जमील अशरफ बब्बन, जीपा लाल सिंह मुंडा, कैलाश महतो, सुशील सिंह, सुनील सिंह, देवनाथ सरदार, तस्लीमा मल्लिक, डोमन महतो, जवाहर लाल महाली, लाल बहादुर सिंहदेव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed