Advertisements
Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की मनाई गई जयंती…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के शांतिकुंज में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक श्रीनिवास ने वीर कुंवर सिंह की उपलब्धियों के बारे में बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने वीर कुंवर सिंह की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि वीर कुंवर सिंह 1857 की स्वतंत्रता आंदोलन में महानायक थे। 80 साल उम्र होने के बावजूद भी उन्होंने 1857 की क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश सेवा को वे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण कार्य मानते थे। देश की उत्थान और प्रगति में वे हमेशा कार्यरत रहे।

देश की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने सर्वस्व बलिदान कर दिए। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी शिक्षक ब्रजेश आचार्य ने उनकी जीवनी पर आधारित स्वरचित कविता प्रस्तुत किए। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

You missed