Advertisements
Spread the love

88 पुड़िया ब्राउन शुगर और ₹3100 नगद के साथ आदित्यपुर

पुलिस ने शबीना खातून को किया गिरफ्तार…..

सरायकेला। जहरीले मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर पुलिस ने बीते बुधवार की रात मुस्लिम बस्ती स्थित ड्रग पेडलर डॉली परवीन के घर के समीप से एक युवती शबीना खातून को 88 पुड़िया ब्राउन शुगर और ₹3100 नगद के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements

आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर ड्रग्स का कारोबार किया जा रहा है। जिसके आधार पर आदित्यपुर थाने में नव पदस्थापित पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर छापामारी की गई।

छापेमारी दल को देखते ही सभी भागने लगे। इसी क्रम में शबीना खातून गिरफ्त में आ गई। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 88 पुड़िया ब्राउन शुगर और ₹3100 नगद बरामद किया गया। और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि अवैध ड्रग्स कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You missed