Spread the love

कीता में सुधा दूध का वैन पलटा, नीचे दबा चालक,

पुलिस ने निकाला सुरक्षित…..

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर कीता के समीप शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे सुधा डेयरी का 407 वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जाकर पलट गया।

Advertisements

घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से जेसीबी के सहारे वैन के नीचे दबे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने घायल चालक व खलासी को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास सुधा डेयरी का दूध लेकर 407 वाहन संख्या जेएच 05एभी 9147 चक्रधरपुर जा रहा था।

इस बीच सरायकेला से 5 किमी दूर कीता गावं के पास एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में वैन अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। जिसमें चालक नीचे दब गया और खलासी को आंशिक चोट लगी। सरायकेला के सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु महतो के सुझबुझ से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इधर सुधा दूध का वैन के पलटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। और पुलिस के पहुंचने तक दूध पैकेट को गाड़ी से निकालने के लिए हाय तौबा मच गयी। बताया जा रहा है कि दूध के कुछ पैकेट लोगो द्वारा लिया गया है। फिलहाल दोनो का इलाज चल रहा है जहां दोनो खतरे की स्थिति से बाहर चल रहे है।

Advertisements

You missed