Spread the love

पोटका हाता- हल्दी पोखर नेशनल हाईवे पर साई मंदिर के नजदीक बीते रात घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा किया गया चोरी…

जमशेदपुर/ पोटका  अभिजीत सेन।

Advertisements
Advertisements

पोटका थाना अंतर्गत हाता हल्दीपोखर N H220 सड़क साईं मंदिर के नजदीक बीते रात को अज्ञात चोरों द्वारा देवाशिष् दे के घर में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया, घटना के संबंध में देवाशीष दे ने बताया कि उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवार जमशेदपुर में रहता है | इस बीच अपने परिवार एवं बच्चों से मिलने के लिए शनिवार को जमशेदपुर गए हुए थे कि इस बीच लगभग रात के 2:00 अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर जेवरात और पैसा समेत करीब डेढ़ से 2 लाख राशि का हाथ साफ किया गया।

वहीं इस संबंध में जब रविवार की सुबह घर लौटे तो पाया कि घर का सामने वाला दरवाजा का ताला टूटा हुआ था | इस संबंध में पोटका थाना को घटना की सूचना दी गई, इसके बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं छानबीन में जुट गई, बताया जा रहा है कि घर में कोई नहीं रहने के कारण गोदरेज आदि को तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया

You missed