Spread the love

संताली प्रथम राजभाषा रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने

के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान ने मंत्री चंपाई सोरेन को

दिया निमंत्रण….

सरायकेला। संताली भाषा को झारखंड के प्रथम राजभाषा बनाए जाने के लक्ष्य को सामने रखकर आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा आगामी 30 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में संताली प्रथम राजभाषा रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अभियान द्वारा आमंत्रण दिया गया है।

इसी क्रम में अभियान के जिला अध्यक्ष जादूनाथ मार्डी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन को उक्त संताली प्रथम राजभाषा रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया। जिलींगगोड़ा स्थित निवास पर मंत्री चंपाई सोरेन को आमंत्रण देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अभियान के जूनियर मुर्मू, सीताराम माझी, सोमाय सोरेन, अम्पा हेंब्रम, मालती हेंब्रम, श्रीमती हेंब्रम, दुर्गा चरण टूडू, वासुदेव मुर्मू, हाडिया टूडु, धानो सोरेन, भागीरथ मुर्मू, सनत बास्के, बीमो मुर्मू एवं सुशांत टूडू शामिल रहे।

Advertisements

You missed