Spread the love

राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र के सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक

विजय कुमार साहू हुए सम्मानित…..

सरायकेला : राजकीय चैत्र पर्व के समापन समारोह में राजकीय छऊ कलाकेन्द्र के सेवानिवृत्त वरीय अनुदेशक सह छऊ गुरु विजय कुमार साहू को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। छऊ गुरु विजय कुमार साहू को छऊ कला के प्रति विशेष योगदान को लेकर जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई व एसडीओ राम कृष्ण कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जानकारी हो छऊ गुरु विजय कुमार साहू देश के विभिन्न राज्यो के साथ विदेश फांस, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, सोवियत संघ, इटली, मेक्सिको, चीन, थाईलेंड व सिंगापुर समेत विभिन्न देशो में भी छऊ नृत्य कला का प्रदर्शन कर छऊ को नई ऊंचाई दी है। गुरु विजय कुमार साहू सरायकेला व खरसावां के ग्रामीण क्षेत्रों में छऊ कला के संरक्षण व संवर्द्दन को लेकर युवक युवती को छऊ नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे है।

Advertisements

You missed