
साप्ताहिक श्रीरामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ 19 से……
सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पटनायक टोला स्थित बजरंग चौक पर आगामी 19 से 25 अप्रैल तक श्रीरामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर आयोजक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बजरंग चौक पर हुई। जिसमें पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बताया गया कि आगामी 19 अप्रैल से प्रत्येक दिन संध्या 6:30 बजे से श्रीरामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रीधाम वृंदावन वाले श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीराम के सरस प्रवक्ता अनूपानंद जी महाराज द्वारा श्रीरामचरितमानस कथा के प्रसंगों का प्रवचन किया जाएगा। आयोजक मंडली द्वारा सभी भक्तों से उक्त श्रीरामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर प्रवचन का लाभ लेने की अपील की गई है। बैठक में मुख्य रूप से अजय साहू, चिरंजीवी महापात्र, आलोक साहू, दुखु राम साहू, देवाशीष पटनायक सहित नगर के अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Related posts:

