Advertisements

मंत्री चंपाई सोरेन ने सनन्द कुमार आचार्या उर्फ टुलू को बनाया
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि।
सरायकेला। राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने सनन्द कुमार आचार्या उर्फ टुलु को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से संबंधित लोकहित के मामलों में समन्वय स्थापित करने के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त के नाम पत्र जारी कर कहा है कि सनन्द कुमार आचार्या सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके विधायक प्रतिनिधि होंगे। बताते चलें कि झामुमो नेता सनन्द कुमार आचार्या मंत्री चंपाई सोरेन के बेहद करीबी रहे हैं। और झामुमो पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। साथ ही पार्टी हित में और जनहित में हमेशा से ही समर्पित होकर क्षेत्र में काम करते रहे हैं। उनके विधायक प्रतिनिधि बनने से स्थानीय झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
Advertisements


