Advertisements
Spread the love

जिप अध्यक्ष ने 25 केवी बिजली ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत नुआगांव पंचायत के ठाटूपाड़ा गांव के चतानीसाई टोला के 25 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर का रिप्लेसमेंट किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के प्रयास से हुए उक्त विद्युत ट्रांसफार्मर के रिप्लेसमेंट पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विधिवत फीता काटकर विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष सुब्रत कर, झामुमो युवा प्रखंड अध्यक्ष संजीव महतो की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि आमजन के लिए जन सुविधा उनकी प्रथम प्राथमिकता है। राज्य की हेमंत सरकार भी जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मौके पर उपस्थित टोला के ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर जिला परिषद अध्यक्ष का आभार जताते हुए खुशी जाहिर किया।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर