Advertisements
Spread the love

दुर्घटना में मृत युवक  मामले में कार्रवाई की मांग लेकर शव के साथ थाना

पहुंचे परिजन….

 

गम्हरिया (जगबंधु महतो ) सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज सड़क पर शुक्रवार रात 11:15 बजे सड़क दुर्घटना में मृत बाइक सवार राजू दुबे मामले में कार्रवाई और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय जेएमटी परिजन एवं बस्ती के लोग बड़ी संख्या में शनिवार को आदित्यपुर थाना पहुंचे।
मृत युवक राजू दुबे मामले में त्वरित कार्रवाई और दोषी वाहन चालक पर मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय युवक आदित्यपुर थाने में शव के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की । जेएमटी बस्ती निवासी 24 वर्षीय राजू दुबे की बीती रात टोल ब्रिज के पास सड़क पर अवैध पार्किंग किए अज्ञात वाहन से टक्कर में मौके पर मौत हो गई थी। बताया जाता है मृत युवक एयरटेल कंपनी मार्केटिंग में कार्यरत था। और अविवाहित था।

Advertisements

You missed