Advertisements
Spread the love

सशस्त्र सीमा बल ने अनगडा में वितरित की “मोबाइल रिपेयरिंग सामग्री…

राँची/अनगड़ा (अर्जुन कुमार ) । झारखण्ड के राँची में स्थित, 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा एस.डी. शेरखाने (कमांडेंट) के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत चल रहे पिछले 15 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का कार्यवाहक कमांडेंट सचिन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) द्वारा समापन किया गया| इस प्रशिक्षण में वाहिनी मुख्यालय के कार्य क्षेत्र में आनेवाले दूर दराज के विभिन्न गावों से लाभार्थियों का चयन किया गया था | इस कार्यक्रम में कुल 20 लाभार्थी लाभान्वित हुए । कार्यवाहक कमांडेंट सचिन कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया तथा मोबाइल रिपेयरिंग का व्यवसाय करने हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया| उक्त सामग्री प्रशिक्षुओं को भविष्य में मोबाइल रिपेयरिंग का व्यवसाय प्रारंभ करने में उपयुक्त होगा| अंत में महोदय ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए यह आग्रह किया की, मोबाइल रिपेयरिंग एक ऐसा स्वरोजगार है, जिसे सिख कर आप अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं, और अच्छी कमाई कर सकतें हैं | इस अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं बलकर्मी उपस्थित थे|

Advertisements

You missed