Spread the love

पोटका के मुक्तेश्वर धाम हरिना में  भजन संध्या आयोजित

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पूरे कोल्हान के सुप्रसिद्ध मंदिर जो की पोटका प्रखंड क्षेत्र के हरिना पंचायत अंतर्गत बाबा मुक्तेश्वर धाम का नाम से जाना जाता है। वही श्रावण के पवित्र महीना के पहला सोमवार को सुबह से बाबा मुक्तेश्वर धाम में बड़ी संख्या में उपस्थित कबरिया एवं भक्तों के द्वारा भगवान शिव की दर्शन ओर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारें देखी गई। इस दौरान पोटका विधायक संजीव सरदार एवं उनके धर्मपत्नी रनीता सरदार , सपरिवार बाबा मुक्तेश्वर धाम हरिना पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना किये। जीसके पश्चात विधायक संजीव सरदार के द्वारा श्रावण महीना के पहला सोमवारी को कबरिया एवं भक्तों के मनोरंजन के लिए भग्य झांकी एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया । जोकि श्रवण के प्रत्येक सोमवार को आयोजन की जाएगी। इस भग्य कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कबरिया एवं भक्तोंगणों भक्तिउल्लास के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुक्तेश्वर धाम हरिना केवल पोटका ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड , एवं अगल-बगल राज्य के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षनीय एवं धार्मिक आस्था का केंद्र है। प्रत्येक साल कांवरिया एवं भक्तोंगणों बाबा मुक्तेश्वर धाम में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। इसमें भक्तगणों को न केबल भक्ति का हि अनुभव हो, इसलिए कबरिया एवं भक्तगणों का मनोरंजन हेतु झांकी एवं भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा झारखंड सरकार के द्वारा बाबा मुक्तेश्वर धाम को पर्यटक स्थल बनाने का दर्जा दिया गया है एवं सौंदर्यीकरण का काम जारी है। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं के लिए इको रिजॉर्ट,हाई मास्ट लाइट एवं शिवगंगा तालाब का विकास किया जाएगा। इस मौके पर मुखिया असित सरदार पुजारी बजरंगी दंडपात, अनिरुद्ध नायक विकास पांडा, भुवनेश्वर सरदार, देव पालित, शुभम बोस, दीपांकर सीट फूलचंद सरदार, अनुपम मंडल, रमेश दास, रहित राम आदि उपस्थित रहे।

 

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …