Advertisements
Spread the love

 

 

करीब 17 लाख की लागत से दो योजनाओ का उद्घाटन सविता महतो ने की, ग्रामीणों में खुशी की लहर…

 

ईचागढ़ :रंजीत सहदेव  शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के लावा कुटाम एवं दुबराजपुर का टोला जारागोड़ा में ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर एवं नारियल फोड़कर 17 लाख की दो योजनाओं का उद्घाटन किया।

Advertisements

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने बताया कि लावा कुटाम के लक्ष्मण उरांव के निजी तालाब करीब 10 लाख तथा जारागोड़ा गांव में 500 फीट पीसीसी सड़क करीब 7 लाख का उद्घाटन किया गया। विधायक ने कहा कि जिससे गांव के किसानों को अपने खेतों के सिंचाई करने का लाभ मिलेगा जिससे वे अपने खेतों में धान के अलावा सब्जी की खेती के साथ साथ मछली पालन भी कर सकते है। साथ ही वर्षात के दिनों में जारागोड़ा गांव में काफी दलदल हो जाता था,सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों को मेन रोड तक निकलने में काफी सहूलियत होगी।

मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, ईचागढ़ प्रखंड़ अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अभय यादव, गुप्तेश्वर महतो,अमित कुमार सिन्हा,नरेन गोप,हरेन्द्र नाथ महतो सहित कई ग्रामीण पुरुष एवं महिला उपस्थित थे।