Advertisements
Spread the love

एसबीयू का दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को, तैयारियां पूरी

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…

नामकुम(राँची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह विवि परिसर के दीक्षांत मंडप में बुधवार 18 फरवरी को अपराह्न 1.40 बजे से होगा। समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि इसरो चेयरमैन डॉ वी. नारायणन, डीआरडीओ के महानिदेशक डॉ. बी. के. दास,  राज्यसभा सांसद  गोविंदभाई ढोलकिया एवं तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो शिरकत करेंगी। उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी जाएगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की  कुलाधिपति  जयश्री मोहता,  प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य  अनंत जाटिया एवं राज्यसभा सांसद सह सदस्य, शासी निकाय डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी विवि परिसर में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एसबीयू के  महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं  कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने दी । प्रो. जगनाथन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भव्य तैयारियां की गई हैं। उन्होंने विवि के बहुविषयी पाठ्यक्रमों एवं साढ़े पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों का जिक्र करते हुए कहा कि अपनी स्थापना के महज कुछ ही वर्षों के भीतर विवि ने राज्य के शैक्षणिक माहौल में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की है। उन्होंने भरोसा जताया कि अपने बेहतरीन शैक्षणिक माहौल और आधारभूत संरचनाओं के बूते एसबीयू आनेवाले दिनों में भी अनवरत झारखंड के पठन-पाठन का उत्कृष्ट केंद्र बना रहेगा। प्रो गोपाल पाठक ने अमेरिका के पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ सरला बिरला विश्वविद्यालय के जुड़ने को विवि के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय करार दिया। उन्होंने सरला बिरला विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रमों की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिलने की बात कही। झारखंड एवं इसके आसपास के सैकड़ों छात्र- छात्राओं को विवि में मिल रही स्तरीय एवं अनुशासनिक शिक्षा पर उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला। एसबीयू के इस दीक्षांत समारोह में कुल 1331 डिग्री धारकों को प्रमाण पत्र सौंप जाएंगे। इसमें 1092 अंडर ग्रेजुएट, 134 पोस्ट ग्रेजुएट, 95 डिप्लोमा एवं 10 पीएचसीडी डिग्री धारक शामिल होंगे। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

You missed