Advertisements
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने की प्रभात फेरी

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला । अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों की ओर से स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके तहत सरायकेला स्थित नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र कंसारी टोला से लेकर दुर्गा मंदिर से राजप्रासाद मार्ग होते हुए विद्यालय तक का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम महतो के निर्देशन में निकाली गई उक्त प्रभात फेरी में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शामिल रहे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा हाथों में प्रेरक विचारों की तख्तियां थामे हुए साक्षरता और शिक्षा को लेकर जागरूक एवं प्रेरक नारे लगाए गए।