Advertisements
Spread the love

राष्ट्रगान प्रस्तुति करने वाले टीमों का चयन…

अक्षय कुमार मिश्रा  नोनीहाट:

Advertisements

उपायुक्त श्री आंजनेयुलु दोड्डे के निर्देशानुसार अनुसार 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के समय पुलिस लाइन समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय एवं आवास में राष्ट्रगान प्रस्तुति करने वाले टीमों का चयन प्लस टू जिला स्कूल में किया गया।

जिसमें प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय,दुमका, प्लस तू जिला स्कूल दुमका, वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल दुमका, मारवाड़ी बालिका विद्यालय लिटिल एंजेल सेक्रेड हार्ट अनुसूचित आवासीय बालिका उच्च विद्यालय कड़हलबिल, राजकीय उच्च विद्यालय कड़हलबिल डॉन बॉस्को हाई स्कूल दुमका, बाल भारती उच्च विद्यालय दुमका, राजकीय मध्य विद्यालय रसिकपुर, राजकीय मध्य विद्यालय करहल बिल सेंट जोसेफ हाई स्कूल दुमका, सिदो कान्हु उच्च विद्यालय दुमका,लिटिल एंजेल स्कूल दुमका के छात्राओं ने भाग लिया।

शिक्षक श्री महेंद्र प्रसाद साह उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांगुरडीह, विभा कुमारी सहायक शिक्षिका प्लस टू C.M.S.O.E Girls दुमका निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुमका, श्री कैलाशपति पातर श्री दिलीप झा शिक्षक प्लस टू जिला स्कूल दुमका एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।