Advertisements
Spread the love

12 जिला परिषद सदस्यों ने उपायुक्त को पत्र सौंप कर जिला परिषद उपाध्यक्ष से समर्थन वापस लेने की घोषणा की…

सरायकेला: संजय मिश्रा जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो के खिलाफ 12 जिला परिषद सदस्यों ने अविश्वास जताया है। इसे लेकर सभी नाखुश 12 जिला परिषद सदस्यों ने उपायुक्त को पत्र सौंप कर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो से समर्थन वापस लेने की घोषणा की है।

Advertisements

जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, सबिता मार्डी, पिंकी मंडल, शंभू मंडल, सुभाषिनी देवी, असित सिंह पात्र, पिंकी लायक, आमोदिनी महतो, सुलेखा हांसदा, जिंगी हेंब्रम, सावित्री बानरा एवं स्नेहा महतो द्वारा उपायुक्त को सौंप गए समर्थन वापसी पत्र में बताया गया है कि हम लोग सभी ने बड़ी उम्मीद के साथ श्रीमती मधुश्री महतो को उपाध्यक्ष पद के लिए समर्थन देकर चयन किया था।

लेकिन उसे उम्मीद से हम लोगों को क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कोई सहयोग नहीं मिला। ना ही उनका कार्य शैली क्षेत्र के विकास के लिए अच्छा रहा। हम लोग उनके कार्य से खुश नहीं है। इसलिए उनसे समर्थन वापस ले रहे हैं। सभी ने उपायुक्त से अनुरोधपूर्वक मांग की है कि जिला परिषद सरायकेला-खरसावां के उपाध्यक्ष पद से उन्हें मुक्त करते हुए दूसरे किसी सदस्य का चयन उपाध्यक्ष पद के लिए नियमानुसार किया जाए। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि जिला परिषद अध्यक्ष और जिला परिषद सचिव को भी सौंपी है।